3KW solar system price in India with subsidy | भारत में 3KW सोलर सिस्टम की कीमत और सब्सिडी

3KW solar system price in India with subsidy | भारत में 3KW सोलर सिस्टम की कीमत और सब्सिडी

Urjit Bharat

आज न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में बिजली के वैकल्पिक स्रोत के तौर पर सौर प्रणाली की मांग में भारी वृद्धि हुई है। आपके घर या व्यवसाय की बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए सोलर एनर्जी (Solar Energy) का उपयोग एक किफायती और टिकाऊ विकल्प हो सकता है। सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने भी कई तरह की सब्सिडी योजनाएं शुरू की हुई है।

फरवरी 2024 में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना शुरू करने की घोषणा की थी। बाद में इस योजना का नाम बदलकर PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana कर दिया गया। इसके अंतर्गत 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जांयेंगें । इसके लिए भारत सरकार ने PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana पोर्टल भी लांच किया हुआ है।

आज कई लोग अपने घर में सोलर सिस्टम लगा कर, खुद को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बना रहें है। यदि आप भी अपने घर पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाना चाहते है तो एक 3 KW सोलर सिस्टम (Solar System) आपकी समस्या का एक व्यावहारिक समाधान हो सकता है, जो अच्छी धूप होने पर 15 KWh या 15 यूनिट के औसत दैनिक उत्पादन के साथ छोटे घरों या व्यवसायों के लिए पर्याप्त बिजली पैदा करता है। 

वर्तमान में बढ़ती बिजली की दरों और सरकारी सब्सिडी के करण 3 KW सोलर सिस्टम घरों और छोटे व्यवसायों के लिये एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प बन चुका है। इस लेख में हम आपको भारत में 3KW सोलर सिस्टम की कीमत और सब्सिडी (3KW solar system price in India with subsidy) के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इसका लाभ उठा सकें।

3KW solar system price in India with subsidy
सोलर सिस्टम के प्रकार (Types of solar system)

सोलर सिस्टम मुख्यत: तीन प्रकार के होते है – ग्रिड कनेक्टेड या ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर सिस्टम। सोलर सिस्टम और उनके टाइप्स के बारें में ज्यादा जानकारी के लिए आप मेरे अन्य लेख “सोलर एनर्जी, उसके लाभ और प्रकार” को पढ़ सकते हैं। इन तीनों ही सिस्टम्स की कीमत भी अलग -अलग होती है। इसके अलावा इनकी कीमत इनमें इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स की क़्वालिटी और मेक के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है। तीनों तरह के सोलर सिस्टम्स की अनुमानित कीमत नीचे दी गयी है – 3KW solar system price in India with subsidy

3 KW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम : 210000/- रुपए।
3 KW ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम : 240000/- रुपए।
3 KW हाइब्रिड सोलर सिस्टम : 435000/- रुपए।

नोट – कीमतें ब्रांड, शहर और विक्रेता के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

3KW सोलर सिस्टम पर कितनी सब्सिडी मिलती है ? (How much subsidy is available on 3KW solar system?)

भारत सरकार के पोर्टल National Portal for Rooftop Solar के अनुसार पूरे भारत में आवासीय उपयोग के लिए  रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केंद्र सरकार की तरफ से जो सब्सिडी मिलती है वो इस प्रकार है :

प्लांट कैपेसिटी 

मिलने वाली सब्सिडी 

1 KW तक 

₹15,000/-  

2 KW तक 

₹30,000/- 

3 KW तक 

₹78,000/- 

नोट – यह सब्सिडी केंद्र सरकार की तरफ से दी जाती है। अलग-अलग राज्यों की तरफ से भी अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जाती है जोकि राज्यनुसार अलग-अलग होती है।
यदि आप उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे लेख UP Solar Rooftop Yojana: फ्री में घर को बनायें सोलर घर, जानें कैसे ? को अवश्य पढ़ें।

सरकारी सब्सिडी के बाद 3 KW सोलर सिस्टम की कीमत | 3KW solar system price in India with subsidy

3KW solar system price in India with subsidy

यहां आपको ये जानना जरूरी है कि सरकार ये सब्सिडी केवल ग्रिड कनेक्टेड सोलर सिस्टम या हाइब्रिड सोलर सिस्टम पर ही देती है। ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम के लिए कोई सब्सिडी नहीं मिलती है। सरकारी सब्सिडी के मिलने के बाद एक ग्रिड कनेक्टेड 3 KW सोलर सिस्टम का कुल इफेक्टिव खर्च निम्न रह जाता है :

3 किलोवाट ग्रिड कनेक्टेड सोलर प्लांट की कुल कीमत : 210000/- रुपए
3 किलोवाट ग्रिड कनेक्टेड सोलर प्लांट पर मिलने वाली कुल सब्सिडी : 78,000 /- रुपए
सब्सिडी के बाद 3 किलोवाट ग्रिड कनेक्टेड सोलर प्लांट की कुल कीमत : 210,000 – 78000 = 1,32,000 /- रुपए

3KW solar system price in India with subsidy 1,32,000 रुपये है। 

अगर आप अपने घर कि छत पर सोलर सिस्टम लगाना और उस पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते है तो आप नेशनल पोर्टल फॉर रूफटॉप सोलर पर जा कर आवेदन कर सकते है। 

3 KW सोलर सिस्टम पर सब्सिडी कैसे लें ?

इसकी प्रक्रिया सामान्यत: इस प्रकार है :

pmsuryagarh.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

स्‍टेप 1
-कंज्यूमर पेज पर जाएँ और अप्लाई नाउ पर क्लिक करें।
-अपना मोबाइल नंबर दर्ज (enter) करें और OTP से उसे वेरीफाई करें।
-वेरिफिकेशन हो जाने पर अपना नाम दर्ज करें और अपना राज्य, जिला चुनें तथा अन्य जानकारी भरें।

स्‍टेप 2
-वेंडर सेलेक्ट पॉपअप पर जाएँ और यदि आप चाहतें है कि आपके लिए सभी जानकारी आपका वेंडर भरे तो ‘YES’ पर क्लिक करें अन्यथा ‘NO’ पर क्लिक करें।

स्‍टेप 3
-‘Apply for Solar Rooftop’ पर क्लिक करें और अपना राज्य, जिला, इलेक्ट्रिसिटी डिस्‍ट्रीब्‍यूशन कंपनी का चयन करें।
-अपना बिजली उपभोक्ता नंबर दर्ज (Enter) करें और मांगी जानकारी को ऑटो-फिलिंग के लिए ‘fetch details’ पर क्लिक करें।
-उसके बाद एप्लीकेशन सबमिट करने के लिए next button पर क्लिक करें।

स्‍टेप 4
-डिस्कॉम से फीजिबिलिटी अप्रूवल की प्रतीक्षा करें।
-फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलने पर अपने डिस्कॉम में किसी भी रजिस्‍टर्ड वेंडर्स से प्‍लांट इनस्टॉल करवाएं।

स्‍टेप 5
-एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर प्लांट का विवरण डिस्कॉम के पास वेरिफिकेशन के लिए जमा करें।
-डिस्कॉम की ओर से इंस्‍पेक्‍शन के बाद डिस्कॉम अपनी रिपोर्ट आपको सबमिट करेगा।

स्‍टेप 6
-रिपोर्ट मिल जाने के बाद कंज्यूमर (आप) पोर्टल के जरिये सब्सिडी के लिये आवेदन करें।
-सबकुछ सही रहने पर आपको 30 दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में आपकी सब्सिडी मिल जाएगी।

3 KW सोलर सिस्टम लगाने से पहले ध्यान दने योग्य बातें

  • अप्रूवड वेंडर सिस्टम लगवाएँ।
  • सोलर पैनल और इन्वर्टर की वारंटी की जांच करें।
  • छत की मजबूती और उपलब्ध जगह का मूल्यांकन करें।
  • भविष्य की बिजली की जरूरतों को ध्यान में रखें।

3 KW सोलर सिस्टम किसके लिए उपयुक्त

  • 2-4 BHK घर।
  • छोटी दुकानें और ऑफिस।
  • ग्रामीण क्षेत्र के घर।
  • कमर्शियल मीटर वाले छोटे उपभोक्ता।

3 KW सोलर सिस्टम से जुड़े कुछ जरूरी तथ्य (Some important fact regarding 3 KW solar system)

मुख्य कंपोनेंट्स – सोलर पेनल्स, सोलर इन्वेर्टर्स, मॉड्यूल्स मॉउंटिंग स्ट्रक्चर, बैटरीज, केबल्स, अर्थिंग मैटेरियल्स, डिस्ट्रिब्यूशन बॉक्सेस आदि।
आवश्यक स्थान – छाया रहित, 300 वर्ग फ़ीट
एनर्जी आउटपुट – 12-15 यूनिट प्रतिदिन
उपकरण जो चलाये जा सकते है – लाइट्स, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, पंखे, कूलर, और कुछ हद तक AC भी।

यदि आप सोलर इन्वेर्टर्स के बारे में अधिक जानना चाहतें हैं तो हमारे लेख Solar Inverter: सोलर इन्वर्टर क्या है, कितने प्रकार का होता है तथा ये कैसे काम करता है? को अवश्य पढ़ें।

बेस्ट सोलर पैनल के बारे में जानकारी के लिए हमारे लेख Best solar panel in India 2026 -भारत में सर्वश्रेष्ठ सोलर पैनल कैसे चुनें ? पर जाएँ।

3 KW सोलर सिस्टम से जुड़े अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. क्या 3KW सोलर सिस्टम पूरे घर की बिजली चला सकता है?

– हाँ, सामान्य घरेलू उपकरण जैसे पंखा, लाइट, टीवी, फ्रिज आदि आसानी से चल सकतें हैं।

Q2. क्या 3KW सोलर सिस्टम पर सब्सिडी सभी राज्यों में मिलती है?

– अधिकांश राज्योँ में मिलती है, लेकिन सब्सिडी की राशि राज्य के अनुसार अलग हो सकती है।

Q3. 3KW सोलर सिस्टम की लाइफ कितनी होती है?

– सोलर पैनल की औसत लाइफ 25 साल तक होती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

निष्कर्षतः हम कह सकते है कि 3KW solar system price in India with subsidy 1,32,000 रुपये है। यदि आप बिजली बिल से रहत चाहते हैं और एक स्थायी समाधान की तलाश में हैं, तो 3KW सोलर सिस्टम एक समझदारी भरा निवेश है। सोलर उपकरणों की कीमतें लगातार कम हो रही है और सरकारें भी विभिन्न सब्सिडी योजनाओं को लेकर लोगों को सोलर अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।  आप भी सोलर सोलर सिस्टम पर मिलने वाली सब्सिडी को प्राप्त कर इसको लगाने में होने वाले खर्चे को कम कर सकते हैं। साथ ही देश की सौर ऊर्जा को बढाने में अपना योगदान दे सकते हैं। यह पर्यावरण के अनुकूल कार्य करता है। साथ ही आपको बिजली के भारी बिल से मुक्ति दिलाता है। 

🕒अंतिम अपडेट: जनवरी 2026

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top