Adani Solar Panel Price in India 2024

इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेगें कि ( Adani Solar Panel Price in India 2024) अडानी के सोलर पेनल्स की कीमत कितनी है? अडानी ग्रुप 4 गीगा वाट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी के साथ भारत का सबसे बड़ा सोलर सेल और मॉड्यूल निर्माता है। क्योंकि ये कंपनी सोलर पेनल्स बनाने में अपने ही सोलर सेल्स का उपयोग करती है, इसलिए अडानी ग्रुप के सोलर पेनल्स की कीमत अन्य मनुफक्चरर्स की तुलना में काम होती है। कंपनी उच्च क्षमता वाले मोनोफेशियल और बाइफेशियल मॉड्यूल्स (PERC तकनीक में) के साथ बेहतर दक्षता, उच्च प्रदर्शन, और विश्वसनीयता प्रदान करती है।
इसी ग्रुप की एक अन्य कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के नाम से जानी जाती है। अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय कंपनियों में से एक है, जिसका वर्तमान परियोजना पोर्टफोलियो 20,434 मेगावाट है। यह एक गुजरात स्थित कंपनी है जिसका हेड ऑफिस अहमदाबाद में है। इसकी स्थापना कंपनी के चैयरमेन और जाने-माने बिजनेसमैन गौतम अडानी जी ने सन 2015 में की थी।
Adani Solar Panel Types and Adani Solar Panel Price in India 2024
अदानी सोलर पैनल के प्रकार और मूल्य सूची 2024
अडानी ग्रुप का सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट गुजरात के मुंद्रा में स्थापित है। जहां उच्च उच्च श्रेणी की मशीनों और उपकरणों के साथ, उच्च दक्षता वाले पॉली/मल्टी-क्रिस्टलीय, मोनोक्रिस्टलाइन और बाइफेशियल पीवी मॉड्यूल का उत्पादन किया जाता है। अदानी सोलर अपनी अत्याधुनिक तकनीक, व्यापक पैमाने पर संचालन और असाधारण विश्वसनीयता सुविधाओं के कारण अपने प्रतिस्पर्धियों से अलग खड़ा है।
अदाणी सोलर उच्च दक्षता के साथ निम्न तीनों प्रकार के सोलर पैनल का उत्पादन करता है-
- Polycrystalline Solar Panels (पॉलीक्रिस्टलाइन या मल्टीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल)
- Monocrystalline Solar Panels (मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल)
- Bifacial Solar Panels (बाइफेसिअल सोलर पैनल)
वैसे तो बाजार में प्रति वाट के हिसाब से सोलर पैनल मिलते हैं । लेकिन जितने ज्यादा संख्या में या किलोवाट कैपेसिटी के सोलर पेनल्स आप खरीदेंगें उसी के अनुसार ही कम या ज्यादा कीमत आपको चुकानी पड़ेगी। नीचे अदानी सोलर पैनल की कीमत उनके प्रकार के अनुसार दी गई है-
Adani Solar Panel Price in India 2024 | ||
Solar Panel Model | Selling Price | Price/ watt (Rs) |
Adani Solar Panel 100 Watt | 3400 | 34 |
Adani Solar Panel 150 Watt | 5100 | 34 |
Adani Solar Panel 260 Watt | 8320 | 32 |
Adani Solar Panel 300 Watt | 9600 | 32 |
Adani Solar Panel 330 Watt | 10560 | 32 |
Adani Solar Panel 375 Watt | 10875 | 29 |
Adani Solar Panel 545 Watt | 15805 | 29-35 |
Adani Solar Panel 650 Watt | 18200 | 28-35 |
नोट: अडानी सोलर पैनल की उपरोक्त कीमत (जीएसटी और परिवहन सहित) स्थान और परियोजना के आकार के आधार पर +/- 10-20% भिन्न हो सकती है।
Adani Polycrystalline Solar Panels अडानी पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल
मल्टीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल्स बाकि सभी तरह के सोलर पेनल्स की तुलना में सबसे अधिक बिकते हैं। उसका एक बड़ा कारण इनकी कम कीमत है। हालाँकि इनकी एफिशिएंसी मोनो और बाइफेसियल पैनल्स की तुलना में कम होती है लेकिन बड़े यूटिलिटी स्केल सोलर प्लांट्स के लिए ये पेनल्स बहुत उपयोगी होते हैं। अडानी सोलर अपने यहां Encore – Multi crystalline के नाम की सीरीज के अंतर्गत सभी मल्टीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल्स का निर्माण करती है।
Adani Mono-crystalline Solar Panels अडानी मोनो-क्रिस्टलीय सोलर पैनल
अडानी सोलर में Eternal – Mono PERC नाम की सीरीज के अंतर्गत Eternal – Shine Series एवं Eternal Pride Series नाम से सभी मोनो-क्रिस्टलाइन सोलर पैनल्स का उत्पादन होता है। मोनो-क्रिस्टलाइन सोलर पैनल्स की एफिशिएंसी मल्टीक्रिस्टलाइन पेनल्स से अधिक होने के कारण इन पेनल्स की उत्पादन क्षमता अधिक होती है। इसीलिए ये पैनल्स मल्टी पेनल्स की तुलना में थोड़े महंगें होते है ।
Adani Bifacial Solar Panels अडानी बाइफेशियल सोलर पैनल
सूर्य से ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए बाइफेशियल सोलर पैनल सबसे अधिक उपयोगी हैं। इन्हें इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि वे अपने दोनों साइड का उपयोग करके बिजली उत्पन्न कर सकते हैं। इनकी यह दोहरी कार्यक्षमता की खाशियत इन्हें सभी मॉड्यूलों या पैनल्स में सबसे कुशल बनती है । अदानी के पास बाइफेशियल पैनल में Elan – Pride Series और Elan – Shine Series नाम की दो सीरीज हैं। अदाणी के बाइफेशियल सोलर मॉड्यूल बड़े पैमाने पर इंस्टॉलेशन के लिए बेहद उपयोगी पाए जाते हैं।
Warranty and Certification वारंटी और प्रमाणीकरण

यदि आप सोलर पेनल्स खरीदना चाहतें है तो आपको ये पता होना चाहिए कि सोलर मैन्युफैक्चरर अपने प्रोडक्ट पर कितने वर्षों कि वारंटी या गारंटी देता है साथ ही उसके पास कौन-कौन से सर्टिफिकेट उपलब्ध है क्योकि ये सर्टिफिकेट्स ही प्रोडक्ट कि गुणवत्ता को सुनिश्चित करते है। इसके अलावा यदि आप किसी सरकारी योजना के तहत सोलर पेनल्स लगवाना चाहते है तो भी जिस मैन्युफैक्चरर के पेनल्स आप खरीद रहे है उसके पेनल्स को भी सर्टिफाइड होना जरुरी होता है नहीं तो आपको सब्सिडी आदि सुविधाएँ नहीं प्राप्त होंगी।
अगर बात करें अडानी सोलर की तो इस कंपनी के पास भारत के साथ-साथ दूसरे देशो में भी मॉड्यूल्स बेचने के लिए सभी जरुरी सर्टिफिकेशन उपलब्ध है तथा यह कंपनी अपने प्रोडक्ट पर 25 से 30 साल तक की परफॉरमेंस गारंटी प्रदान करती है। कुछ सर्टिफिकेशन के बारे में आगे बताया गया है –
BIS – सौर पैनल जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद को भारतीय बाजार में बेचने के इच्छुक लोगों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का प्रमाणीकरण अनिवार्य है। यह उत्पाद की सुरक्षा, गुणवत्ता, प्रदर्शन और अन्य मापदंडों की जांच करता है।
DCR Cell – घरेलू सामग्री आवश्यकता (डीसीआर) सरकारी निविदाओं, जैसे रूफटॉप सोलर सब्सिडी, वॉटर पंप, स्ट्रीट लाइट टेंडर आदि के लिए भी अनिवार्य है।
CE – पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीई) किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, जैसे कि सौर पैनल, जो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेचना चाहता है, के लिए भी अनिवार्य प्रमाणीकरण है।
How to Buy Adani Solar Panel? अडानी सोलर पैनल कैसे खरीदें?
हम जान चुकें है कि Adani Solar Panel Price in India 2024 कितनी है। आईये अब जानते है कि आप कैसे अडानी सोलर पेनल्स को खरीद पाओगे ?
अडानी सोलर एक मल्टीनेशनल कंपनी है जो बड़े स्केल पर सोलर इंस्टालेशन एवं सेलिंग का काम करती है। यह कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूशन चैनल्स के माध्यम से सोलर पैनल्स बेचने का काम करती है। सम्पूर्ण भारत में इसके केवल 11 विशेष डिस्ट्रीब्यूटर्स है जो 199 MW से काम के ऑर्डर्स लेते है। यदि कोई आम नागरिक अडानी के सोलर पेनल्स खरीदना चाहता है तो किसी भी सोलर इंस्टॉलर या सिस्टम इंटीग्रेटर्स के माध्यम से खरीद सकता है। कंपनी किसी भी ईपीसी प्लेयर या सरकारी निविदाकर्ताओं को 50 किलोवाट से ऊपर के सोलर पैनल सीधे बेचती है।
चलते – चलते आपको बताते चलें कि यदि आप भी अपने घर पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाना चाहते तो आप हमारे ब्लॉग पोस्ट 3KW solar system price in India with subsidy | भारत में 3KW सोलर सिस्टम की कीमत और सब्सिडी को विजिट करना न भूलें।
Solar कुसुम A में 2 MW के तीन प्लांट लगाना है