1 HP सोलर वाटर पंप लगाने में कितना खर्च आता है और कितनी मिलती है सब्सिडी ? (पूरी जानकारी)

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में सिचाई आज भी किसानों की एक प्रमुख समस्या है। सोलर वाटर पंप इस समस्या को दूर करने में काफी कारगर सिद्ध हो रहें है। 1 HP सोलर वाटर पंप छोटे खेतों की सिचाईं तथा पानी की सप्लाई के लिए एक एनर्जी एफ्फिसिएंट और पर्यावरण के अनुकूल समाधान है।
इस लेख में हम जानेगें :
- 1 HP सोलर पंप की कीमत
- कौन – कौन से उपकरण लगते हैं
- इंस्टालेशन का खर्च
- सरकारी सब्सिडी (PM-KUSUM)
- सही पंप कैसे चुनें
1 HP सोलर वाटर पंप क्या होता है?
1 HP सोलर वाटर पंप एक ऐसा पंप होता है जो सोलर पैनल से बनने वाली बिजली पर चलता है। यह दिन के समय बिना बिजली बिल और डीज़ल के पानी निकलता है। यह छोटे खेत, सब्जी की खेती, बागवानी, और 1-3 एकड़ भूमि के लिए उपयुक्त होता है।
1 HP सोलर वाटर पंप के प्रमुख उपकरण
एक 1 HP सोलर वाटर पंप में मुख्य रूप से निम्न इक्विपमेंट्स को शामिल किया जाता है –
- सोलर पैनल
- सोलर वाटर पंप
- VFD ड्राइव
- मॉउंटिंग स्ट्रक्चर, एसी-डीसी तार, अर्थिंग, कनेक्टर आदि।
1 HP Solar Water Pump की कीमत
आजकल 1 HP सोलर वाटर पंप का प्रयोग कृषि के अलावा स्विमिंग पूल, फव्वारे तथा वाटर सप्लाई जैसे अन्य कार्यों के लिए भी किया जा रहा है। 1 HP सोलर वाटर पंप को एक बार इनस्टॉल कर आप वर्षों तक इसका उपयोग कर सकते है।
1 HP सोलर वाटर पंप की कीमत इसमें इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंटं की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। इसको स्थापित करने की अनुमानित लागत विवरण नीचे दिया गया है:-
- सोलर पैनल – 1 HP सोलर वाटर पंप को चलाने के लिए 1kW कैपेसिटी के सोलर पैनल की आवश्यकता होती है। जिसकी कीमत लगभग 30,000 से 40000 रुपये तक हो सकती है। 👉 500 Watt Solar Panel Price in India
- वाटर पंप – एक 1 HP सोलर वाटर पंप की कीमत लगभग 7,000 रुपये से 12,000 रुपये हो सकती है.
- कंट्रोलर/VFD ड्राइव – मार्किट में मिलने वाले VFD ड्राइव की कीमत लगभग 8,000 रुपये से 12000 रुपये तक हो सकती है।
- इंस्टालेशन चार्जेज – इंस्टालेशन चार्जेज लगभग 5,000 रुपये से 10000 रुपये तक हो सकते है। इसमें स्ट्रक्चर, एसी-डीसी तार, अर्थिंग, कनेक्टर आदि की कीमत भी सम्मिलित है।
इस तरह, बिना सब्सिडी के एक बढ़िया 1 HP के सोलर वाटर पंप को लगाने में कुल खर्चा 50,000 रुपये से 75,000 रुपये तक हो सकता है।
1 HP सोलर पंप की लागत – कंपोनेंट वाइज
उपकरण अनुमानित कीमत (₹)
सोलर पैनल (1KW) 3000 – 40000
1 HP पंप (DC/AC) 7000 – 12000
कंट्रोलर/VFD 8000 – 12000
स्ट्रक्चर, वायरिंग 5000 – 10000
कुल DIY खर्च 5000 – 75000
रेडी-मेड इन्सटाल्ड सिस्टम 70000 – 95000📌ध्यान दें : ब्रांड,पानी की गहराई और राज्य के अनुसार कीमत बदल सकती है।
सरकारी सब्सिडी - PM-KUSUM योजना
कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर वाटर पंप इनस्टॉल करने पर केंद्र सरकार द्वारा किसानों को सब्सिडी भी प्रदान की जाती है।
PM-KUSUM योजना के फायदे
- 60% तक की सब्सिडी (राज्य पर निर्भर)
- किसान को केवल 40% ही भुगतान करना पड़ता है
- बाकि 40% के लिए लोन सुविधा भी उपलब्ध
- बिजली बिल शून्य
- डीजल पर निर्भरता ख़त्म
सब्सिडी के लिए आवश्यक दस्तावेज
इसके लिए आपको अग्रलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर कार्ड)
- कृषि जमीन सम्बंधित दस्तावेज (खसरा/खतौनी)
- बैंक खाता पासबुक
- आवेदन फॉर्म
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम कुसुम योजना में कैसे करें आवेदन
इस सोलर पंप योजना में पंजीकरण निम्न प्रकार से कर सकते हैं:
- सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महा अभियान (PM-KUSUM) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkusum.mnre.gov.in/ पर जाएं|
- अब अपने राज्य की कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें। उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश के किसान https://pmkusum.upagriculture.com/ पर क्लिक करें।
- होम पेज पर पीएम कुसुम पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करें|
- अब आपके सामने पीएम कुसुम आवेदन फार्म खुल जायेगा |
- इस फार्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें |
आवेदन और दस्तावेजों की जांच के बाद, आपकी सब्सिडी स्वीकृत की जाएगी तथा पूर्ण सत्यापन के बाद ही आपको सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस तरह आप पीएम कुसुम योजना के तहत आवेदन कर सब्सिडी का लाभ उठा सकतें है।
1 HP सोलर पंप के प्रकार
DC सोलर पंप
- ज्यादा कुशल (efficient)
- बैटरी की जरूरत नहीं
- ज्यादा शुरुआती लागत
AC सोलर पंप
- सामान्य मोटर जैसी
- VFD की जरूरत
- DC से थोड़ा कम कुशल(efficient)
1 HP सोलर पंप के फायदे
- बिजली और डीजल खर्च शून्य
- 20 -25 साल की लाइफ
- कम मेंटेनेंस
- पर्यावरण के लिए अच्छा
- सरकारी सब्सिडी उपलब्ध
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q.1 1 HP सोलर वाटर पंप कितने घंटे चलता है?
-अच्छी धूप होने पर ६-८ घंटे।
Q.2 क्या सोलर पंप रात में चलता है?
-नहीं, बैटरी के बिना नहीं।
Q.3 1 HP सोलर वाटर पंप कितनी जमीन के लिए काफी है?
-1 से 3 एकड़ तक, फसल और पानी की गहराई पर निर्भर।
निष्कर्ष
सोलर पंप पानी की सप्लाई एवं सिंचाई के लिए एक सस्ता, भरोसेमंद और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है। इसके इंस्टालेशन का खर्च आपको अधिक लग सकता है परन्तु लम्बे समय तक उपयोग को देखते हुए ये काफी किफायती साबित होता है। इसके रखरखाव पर भी न के बराबर खर्च आता है। सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सब्सिडी की वजह से लोगो का रुझान इस और बढ़ा है और किसान बढ़ चढ़ कर इसके लिए आवेदन कर रहें है।
👉 यदि आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने के इच्छुक है तो हमारी पोस्ट PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana – 3०० यूनिट मुफ्त बिजली पाएं हर महीने को जरूर विजिट करें।
अंतिम अपडेट: जनवरी 2026

कृष्णा शिवाजी पवार राहणार मसला तांडा तालुका पाथरी जिल्हा परभणी