
किसानों को खेती करने के लिए बिजली और पानी की सबसे जरूरी संसाधन हैं। अपने राज्य के किसानों की बिजली और पानी की समस्या को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना (Mukhyamantri Solar Pump Yojana) शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 90% तक सब्सिडी प्रदान कर रही है। मध्य प्रदेश के किसान बहुत कम रुपयों का भुगतान कर सोलर पंप लगवा सकतें हैं। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस सब्सिडी को वहन कर रही हैं।
क्या है Mukhyamantri Solar Pump Yojana?
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना शुरू की शुरुआत, सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने और खेती को अधिक लाभदायक बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इस योजना में लाभार्थियों को 3 एचपी पर 10% और 5 एचपी सोलर पंप लेने पर 15% राशि चुकानी है बाकी राशि केंद्र और राज्य सरकार से मिलती है। इस योजना के अंतर्गत 5 वर्षों में 2 लाख सोलर पंप प्रदेश में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ध्यान रहे इस Mukhyamantri Solar Pump Yojana का लाभ उठाने के लिए आपको मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आपके पास कृषक कार्ड होना भी जरूरी है।
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना (Mukhyamantri Solar Pump Yojana) के लक्ष्य
मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना निम्न उद्देश्यों की पूर्ती के लिए शुरू की गयी है –
1. सोलर पंप का उपयोग कर किसानो को सौर ऊर्जा के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना।
2. किसानो की बिजली और डीजल पंप पर निर्भरता को कम करना।
3. खेती की लागत को कम कर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना
4. खेती में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर खेती को उन्नत बनाना।
5. ग्रीन एनर्जी का उपयोग कर कार्बन फुटप्रिंट को कम करना।
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के लिए जरूरी योग्यताएं
Mukhyamantri Solar Pump Yojana में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यता का होना आवश्यक है –
- योजना का आवेदक को मध्य प्रदेश के मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक के पास किसान कार्ड होना जरूरी है।
- सोलर पंप लगाने के लिए आवेदक के पास सिंचाई युक्त जमीन होना चाहिए।
- विस्तार से नियम एवं शर्तों की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
Mukhyamantri Solar Pump Yojana में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है जैसे –
- आधार कार्ड
- किसान कार्ड
- पहचान पत्र
- कृषि भूमि के दस्तावेज
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
कैसे करें Mukhyamantri Solar Pump Yojana में आवेदन ?
- सबसे पहले सीएम सोलर पंप स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट cmsolarpump.mp.gov.in में जाएँ।
- होम पेज में New Application विकल्प को चुनें।
- अब नए पेज में अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन होने को Send OTP पर क्लिक करें।
- अपने मोबाइल नंबर पर आए OTP को verify करें।
- अब अपनी निजी जानकारी (नाम, पिता का नाम, जिला, तहसील, गाँव, लोकसभा, विधानसभा, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि) भरकर Next पर क्लिक करें।
- अपनी आधार संख्या को डालकर Send OTP ऑप्शन चुनकर आधार कार्ड केवाईसी प्रोसेस को पूरा करें।
- अपने बैंक खातेे की डीटेल्स डालकर कम्पलीट वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करें ।
- सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने पर जाति घोषणा और खसरा मैपिंग की जानकारी दें।
- खसरा मैपिंग में आपको पसंद के अनुसार दो विकल्प चुनने को मिलेंगे।
- अपनी पसंद के अनुसार सही पंपिंग सिस्टम का विकल्प चुनकर Save पर क्लिक करें।
- फॉर्म को चेक करके Pay Now ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर आपके मोबाइल नंबर पर आपको आवेदन क्रमांक संख्या का मैसिज मिल जाएगा।
- अधिक जानकारी के लिए यूजर मैन्युअल डाउनलोड करें।
इस तरह आप मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
निष्कर्ष
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्यप्रदेश सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है जिसका लाभ किसानों को जरूर उठाना चाहिए। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य खेती में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर खेती को उन्नत बनाना है ताकि राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। इस योजना से खेती लागत तो कम होगी ही साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी होगा।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana से संबंधित प्रश्न-उत्तर
Mukhyamantri Solar Pump Yojana का आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Mukhyamantri Solar Pump Yojana की आधिकारिक वेबसाइट cmsolarpump.mp.gov.in है।
मध्यप्रदेश में Mukhyamantri Solar Pump Yojana के लाभार्थी कौन होंगे?
इस योजना के लाभार्थी राज्य के वे किसान होंगे, जिनके खेतों में सिंचाई के लिए बिजली की व्यवस्था नहीं है।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का हेल्पलाइन नंबर 0755-2575670, 0755-2553595 है। यदि आप अपने जिला से सम्पर्क करना चाहतें हैं तो यहाँ https://cmsolarpump.mp.gov.in/DREOList पर क्लिक करें।